एसबीआई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) सैलरी | In Hand Salary of SBI Clerk (Junior Associate)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक वर्ष क्लर्क की भर्ती निकाली जाती है। इस वर्ष भी 2021 के लिए एसबीआई क्लर्क की भर्ती या चुकी है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट की सैलरी (वेतन) (SBI Clerk Salary In Hand) से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आए हैं। 

एसबीआई क्लर्क वेतन (सैलरी) 2021 | SBI Clerk Salary 2021

इस आर्टिकल में हमने आपके लिए एसबीआई क्लर्क इन हैंड सैलरी की जानकारी के साथ साथ आधिकारिक सैलरी स्लिप भी लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप प्रामाणिक तौर पर SBI Clerk In Hand Salary की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल को लेकर आने का हमारा सिर्फ और सिर्फ यही मकसद हैं कि एसबीआई क्लर्क की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मोटीवेशन मिल सके और उनकी तैयारी में मदद मिल सके। 

एसबीआई क्लर्क सैलरी स्ट्रक्चर | SBI Clerk Salary Structure 2021

एसबीआई क्लर्क इन हैंड सैलरी की बात करें तो जैसे ही आप बतौर जूनियर एसोसियट्स जॉइन करते तो आपको पहले महीने के लिए लगभग 31,000 रुपये मिलेंगे। एसबीआई क्लर्क 2021 सैलरी विवरण की बात करें तो वह कुछ इस प्रकार का होगा। ये सैलरी विवरण आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार है। 

एसबीआई क्लर्क वेतन बेसिक पे | SBI Clerk Salary Basic Pay 

11765-655/3-13730-815/3-16175-980/4-20095-1145/7-28110- 2120/1- 30230-1310/1-31450
ऊपर जो लिखा है उसका मतलब अगर आप नहीं आ रहा तो आपको बता दें कि अभ्यर्थी की पहले साल की सैलरी का बेसिक पे 11765 रुपये होगा जिसमें 655 रुपये की वृद्धि (इंक्रीमेंट) शामिल है। अभ्यर्थी की अधिकतम सैलरी बेसिक पे 31450 रुपये तक जा सकती है। 

एसबीआई क्लर्क प्रतिवर्ष वृद्धि | SBI Clerk Salary Per Year Increment 

एसबीआई क्लर्क की सैलरी के लिए प्रतिवर्ष जो वृद्धि (SBI Clerk Salary Per Year Increment) होगी उसकी जानकारी हमने नीचे उपलब्ध कारवाई है। ये सभी जानकारी आपके लिए विज्ञापन से निकाल कर लाई गई है। जिससे आप बड़ी ही आसानी से एसबीआई क्लर्क सैलरी से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर पाएं। 

एसबीआई क्लर्क सैलरी (बेसिक पे)

प्रारंभ में

17900

पहली वृद्धि (इंक्रीमेंट) के बाद

20900

दूसरी वृद्धि (इंक्रीमेंट) के बाद

24590

तीसरी वृद्धि (इंक्रीमेंट) के बाद

30550

चौथी वृद्धि (इंक्रीमेंट) के बाद

42600

पाँचवी वृद्धि (इंक्रीमेंट) के बाद

45930

छठी वृद्धि (इंक्रीमेंट) के बाद

47920


 एसबीआई क्लर्क भत्ते और लाभ | SBI Clerk Salary Allowances and Benefits

बतौर एसबीआई क्लर्क आपको कई प्रकार के भत्ते और लाभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिए जाते हैं। सभी भत्तों और लाभ की जानकारी आपको नीचे दी गई है। 

  • महंगाई भत्ता 
  • मेडिकल इन्श्योरेन्स 
  • मकान किराया भत्ता 
  • यातायात भत्ता 
  • न्यूजपेपर भत्ता 
  • अन्य भत्ते। 
इस सभी भत्ते आपकी पोस्टिंग जिस शहर में हुई है उसके अनुसार बदल सकते हैं। 

एसबीआई क्लर्क सैलरी स्लिप | SBI Clerk Salary Slip 2021

आपकी मदद और इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी को प्रमाणित करने के लिए हमने इस आर्टिकल में एक अभ्यर्थी की सैलरी स्लिप भी लगाई है। जिससे आपको एसबीआई क्लर्क की सैलरी से जुड़ी सभी भ्रांतियाँ दूर हो सकें। 
 

एसबीआई क्लर्क इन हैंड सैलरी | SBI Clerk Salary In Hand

एसबीआई क्लर्क के इन हैंड सैलरी की बात करें तो पहले महीने आप सैलरी 30,000 से लेकर 31,000 के बीच हो सकती है। आपको ऊपर के सैलरी स्लिप से मालूम हो सकता है। 

In Hand सैलरी में यातायात भत्ता, महंगाई भत्ता इत्यादि जुड़ा रहता है लेकिन कई कटौतियाँ भी होती हैं जिसमें सभी बड़ी कटौती राष्ट्रीय पेंशन के लिए होती है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने