एसबीआई क्लर्क 2021 पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न | SBI Clerk 2021 Syllabus and Pattern in Hindi

 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी भारी संख्या में क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन निकले हैं। अगर भी सरकारी नौकरी या बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो आपके लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एसबीआई क्लर्क 2021 भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2021 in Hindi) से जुड़ी सभी जानकारी हिन्दी में उपलब्ध करवाएंगे। 

इस आर्टिकल में आपको एसबीआई क्लर्क भर्ती के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk 2021 Syllabus and Pattern in Hindi) की भी पूरी जानकारी उपलब्ध कारवाई गई है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए उत्सुक हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अंत में आवेदन लिंक भी उपलब्ध करवाया गया है।   

sbi clerk syllabus in hindi

 अंतिम पैराग्राफ में आपको एसबीआई क्लर्क के पाठ्यक्रम की जानकारी (SBI Clerk Syllabus in Hindi) दी गई है। 

{tocify} $title={Table of Contents}

 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 

आवेदन संख्या : CRPD/CR/2021-22/09

hindi.IndianGovs.com

पद नाम एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 
आवेदन प्रारंभ27/04/2021
अंतिम तिथि 17/05/2021
प्रवेश पत्र जून 2021
परीक्षा तिथिअघोषित

आवेदन शुल्क  :

वर्ग आवेदन शुल्क 
सामान्य/पिछड़ी/ईडब्ल्यूएस  750
एस/एसटी/विकलांग 00

आयु सीमा  : 

  • न्यूनतम आयु  : 20 वर्ष .
  • अधिकतम आयु : 28 वर्ष  
आयु सीमा की गणना 01/04/2021 के अनुसार की जाएगी। 

 एसबीआई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) सैलरी {alertInfo}

शैक्षिक योग्यता :

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

$ads={1}


कुल पद :

इस भर्ती के लिए एसबीआई द्वारा कुल 5000 पदों के लिए भर्ती निकली गई है। जिसकी विस्तृत जानकारी आपको नीचे उपलब्ध कारवाई गई है। 

पद नाम 

सामान्य 

ओबीसी

ईडब्ल्यूएस

एससी

एसटी

कुल

जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क)

2109

1181

480

722

423

4915

जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) (Special Recruitment Drive)

42

14

08

04

17

85

कुल

2151

1195

488

726

440

5000


महत्वपूर्ण लिंक 

ऑनलाइन आवेदन 

Click Here

डाउनलोड विज्ञापन

Click Here

अधिकारी वेबसाईट

Click Here


एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा पैटर्न | SBI Clerk Exam Pattern in Hindi 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई क्लर्क भर्ती के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इसके लिए कुल 2 परीक्षाएं होंगी। 

  1. फेज-1 : प्री परीक्षा 
  2. फेज-2 : मुख्य परीक्षा

फेज-1 : प्री परीक्षा 

  1. प्री परीक्षा कुल 100 प्रश्नों की होगी। 
  2. प्रत्येक प्रश्न एक अंकों का होगा। 
  3. कुल तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  4. अंग्रेजी भाषा से कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसे आपको 20 मिनट में हल करना होगा। 
  5. गणित से कुल 35 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 20 मिनट का समय होगा। 
  6. रीज़निंग के लिए भी कुल 35 प्रश्न होंगे और कुल 20 मिनट का समय दिया जाएगा। 

 विषय 

 प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक  

समय  

 अंग्रेजी 

30 

30 

20 मिनट 

 गणित

35 

35 

20 मिनट 

 रीजनिंग

35 

35 

20 मिनट 

 कुल

100 

100 

60 मिनट 

इस परिक्षा में नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जायेंगे। 

फेज-2 : मुख्य परीक्षा

  1. मुख्य परीक्षा में कुल 190 प्रश्न होंगे, जो कि 4 विषयों से पूछे जाएंगे। 
  2. वित्तीय जागरूकता से कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 35 मिनट का समय होगा। 
  3. सामान्य इंग्लिश से कुल 40 प्रश्न होंगे, 35 मिनट का समय होगा। 
  4. गणित से कुल 50 प्रश्न होंगे जिसके लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। 
  5. रीज़निंग और कंप्युटर से संबंधित कुल 50 प्रश्न होंगे, 45 मिनट का समय होगा। 

 विषय 

प्रश्नों की संख्या  

कुल अंक  

समय  

 वित्तीय जागरूकता 

50  

50  

35  

 अंग्रेजी 

40  

40  

35  

 गणित 

50  

50  

45  

 रीज़निंग और कंप्युटर 

50  

60 

45  

 कुल 

190   

200 

 2 घंटा 40 मिनट 

 मुख्य परीक्षा मे भी गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। 

एसबीआई क्लर्क भर्ती पाठ्यक्रम | SBI Clerk Syllabus in Hindi

आपको ऊपर पता ही चल चुका है कि इस भर्ती के लिए कुल 2 परीक्षाएं होंगी। दोनों ही परीक्षाओं का पैटर्न भी अलग है जइस वजह से दोनों का पाठ्यक्रम भी अलग हो जाता है। दोनों परीक्षाओं के पाठ्यक्रम की जानकारी आपको नीचे दी गई है। 

एसबीआई क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम | SBI Clerk Pre Exam Syllabus in Hindi

एसबीआई प्रारम्भिक परीक्षा में कुल 3 विषय होंगे जिसका पाठ्यक्रम आपको नीचे बताया  जा रहा है। 

एसबीआई क्लर्क रीज़निंग पाठ्यक्रम | SBI Clerk Reasoning Syllabus in Hindi

  • पज़ल्स और बैठने की व्यवस्था
  • दिशा निर्देश
  • रक्त संबंध
  • क्रम और स्तम्भ 
  • मशीन इनपुट-आउटपुट
  • असमानता
  • अल्फा-न्यूमेरिक-सिंबल
  • अल्फाबेट पर आधारित प्रश्न 
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • कथन और निष्कर्ष 
  • आंकड़ों की पर्याप्तता

एसबीआई क्लर्क गणित पाठ्यक्रम | SBI Clerk Numerical Ability Syllabus in Hindi

  • सरलीकरण 
  • लाभ और हानि 
  • मिश्रण और पृथक्करण 
  • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज 
  • घातांक और करणी 
  • समय और कार्य 
  • समय और दूरी 
  • क्षेत्रमिति : बेलन, शंकु, गोला 
  • डाटा इंटरप्रिटेशन
  • अनुपात और समानुपात 
  • प्रतिशतता 
  • संख्या पद्धति 
  • अनुक्रम तथा श्रेणी  
  • क्रमचय और संचय
  • प्रायिकता 

एसबीआई क्लर्क अंग्रेजी पाठ्यक्रम | SBI Clerk General English Syllabus in Hindi

  • Reading Comprehension
  • Cloze Test
  • Para jumbles
  • Miscellaneous
  • Fill in the blanks
  • Multiple Meaning /Error Spotting
  • Paragraph Completion

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम | SBI Clerk Mains Exam Syllabus in Hindi 

मुख्य परीक्षा में कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे जिसका विस्तृत पाठ्यक्रम आपको नीचे बताया गया है। 

    एसबीआई क्लर्क गणित पाठ्यक्रम | SBI Clerk Numerical Ability Syllabus in Hindi

    • सरलीकरण 
    •  संख्या पद्धति 
    •  आँकड़े पर्याप्तता 
    •  द्विघात समीकरण 
    •  समय और कार्य 
    •  समय और दूरी 
    •  साझेदारी 
    •  लाभ और हानि 
    •  साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज 
    •  मिश्रण और पृथक्करण 
    •  अनुपात और समानुपात 
    •  औसत 
    •  प्रतिशतता

    एसबीआई क्लर्क अंग्रेजी पाठ्यक्रम | SBI Clerk English Syllabus in Hindi 

    • Reading comprehension including Synonyms and Antonyms
    • Sentence rearrangement or Para jumbles
    • Sentence Correction/ Error Finding
    • Spell Checks
    • Fillers
    • Cloze Test

    एसबीआई क्लर्क सामान्य ज्ञान पाठ्यक्रम | SBI Clerk General/Financial Awareness Syllabus in Hindi

    • करंट अफेयर्स 
    • बैंकिंग से संबंधित समाचार 
    • पुरस्कार 
    • महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ 
    • देश और राजधानियाँ 
    • केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाएं आदि 

    एसबीआई क्लर्क रीज़निंग पाठ्यक्रम | SBI Clerk Reasoning Syllabus in Hindi

    • प्रारम्भिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार। 

    एसबीआई क्लर्क कंप्युटर अवेयरनेस पाठ्यक्रम | SBI Clerk Computer Awareness Syllabus in Hindi

    • बेसिक ऑफ कंप्युटर 
    • हार्डवेयर 
    • सॉफ्टवेयर 
    • जनरेशन ऑफ कंप्युटर 
    • डीबीएमएस 
    • नेटवर्किंग 
    • इंटरनेट 
    • एम एस ऑफिस 
    • इनपुट आउट्पुट डिवाइस 
    • महत्वपूर्ण Full Form 

    एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया | SBI Clerk Selection Process in Hindi

    एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए आपको कुल 3 चरणों से हो कर गुजरना होगा। आपको यहाँ एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया (SBI Clerk Selection Process in Hindi) से जुड़ी सभी जानकारी क्रमवार बताई गई है। 
    • एसबीआई में बतौर क्लर्क भर्ती होने के लिए सबसे पहले आपको प्रारम्भिक परीक्षा में पास होना होगा। 
    • प्रारम्भिक परीक्षा के बाद आपको मुख्य परीक्षाके लिए बैठना होगा। 
    • अगर दोनों परीक्षा पास कर लेते हैं तो फिर आपको स्थानीय भाषा के टेस्ट से होकर गुजरना होगा। 

    स्थानीय भाषा टेस्ट से जुड़ी सभी जानकारी आपको नीचे दी गई है। 

    एसबीआई क्लर्क स्थानीय भाषा परीक्षा | SBI Clerk Local Language Test

    जो भी अभ्यर्थी प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा पास कर लेते हैं उनको स्थानीय भाषा टेस्ट देना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी उसी भाषा को चुनता है जो उसने दसवीं या बारहवीं में लिया था तो उसे इस टेस्ट को देने की जरूरत नहीं होगा। 

    अगर कोई अभ्यर्थी अपने दसवीं और बारहवीं में लिए विषय से अलग होकर भाषा का चयन करता है तो उसे इस टेस्ट से होकर गुजरना होगा। 

    फाइनल चयन | Final Selection

    • फाइनल चयन के लिए एक मेधा सूची Merit List तैयार की जाएगी। 
    • मेरिट लिस्ट सिर्फ मुख्य परीक्षा के आधार पर तैयार होगी। 
    • अंतिम रूप सए  चयनित होने के लिए आपको स्थानीय भाषा टेस्ट पास करना जरूरी होगा। 

    FAQ's

    प्रश्न : क्या मैं दूसरे राज्य से आवेदन कर सकता हूँ?

    उत्तर : आप किसी भी राज्य से आवेदन कर सकते लेकिन आपको मुख्य परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test) पास करना जरूरी होगा। 

    अगर आपको एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना है तो कमेन्ट में जरूर बताएं। 

    एक टिप्पणी भेजें

    और नया पुराने