दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में निकली बड़ी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने हाल ही में बड़ी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।


डीएसएसएसबी ने कुल 16 प्रकार के पदों के लिए भर्ती निकली है। इसके अंतर्गत पदों की कुल संख्या है 7236 है। इस भर्ती में मुख्य रूप से टीजीटी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट और हेड क्लर्क के पदों पर भी आवेदन मांगे गए हैं। जूनियर असिस्टेंट के लिए पदों की कुल संख्या 278 जबकि हेड क्लर्क के लिए 12 पद हैं।

आवेदन प्रारंभ होने की शुरुआती तारीख 25 मई है जो 24 जून तक चलेंगे। 25 से 24 जून के बीच आप कभी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए आपको डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे है तो आपको रजिस्ट्रेशन करना पड़ सकता है नहीं तो आप लॉग इन कर के बड़ी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने